Skip to main content
वजन घटाने से पहले की तैयारी
सभी दर्शको को मेरा नमस्कार।

आज मोटापा हमारी जिंदगी में एक जंग की तरह हो गया है जिससे हम जितना भी लड़ लें लेकिन फिर भी हम हार ही जाते हैं। ऐसा मै भी आज से 3 महीने पहले तक सोचा करता था। लेकिन आज मैं ये जंग जीत चूका हूँ , मैंने अपना 10 किलो ग्राम वजन घटाया है। मेरा वजन 85 किलोग्राम था जोकि अब 75 किलोग्राम रह गया है।
अगर मैं वजन कम कर सकता हूँ तो आप सब क्यों नहीं ?
देखिये सबसे पहले आज मै आप सब को ये बता देना चाहता हूँ की वजन घटाने के इस प्रोग्राम से पहले आप सभी को क्या क्या तैयारी करनी होगी।
1. इच्छाशक्ति - जी हाँ , किसी चीज़ को अगर आप सिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने की साजिश में लग जाती है , यह डायलाग आपने " ॐ शांति ॐ " फिल्म में सुना तो जरूर होगा लेकिन इस की गहराई को अगर आप समझ गए तो समझ लीजिये काम बन जायेगा।
आपको अपने अंदर कुछ कर गुजरने आ जज्बा तैयार करना होगा। किसी चीज़ को पाना इतना आसान नहीं होता उसके लिए आपको कड़ी मेहनत के साथ साथ अपनी इच्छा शक्ति को बरकरार रखना होगा।
" मुझे ये हासिल करना है। "
बस ये सोच आपकी इच्छाशक्ति बन जानी चाहिए, फिर आपको कोई नहीं रोक सकता आपके उद्देश्य में कामयाब होने से।
2. दौड़ - आपको नियमित रूप से चाहे आप धीरे धीरे दौड़ लगाएं लेकिन आपको हर रोज कम से कम ५ से १० मिनट दौड़ अवश्य लगानी होगी, क्योंकि दौड़ लगाने से हमारा कार्डियो मजबूत बनता है।
कैलोरी अधिक बर्न होती जिससे की हमारे शरीर से चर्बी धीरे धीरे घटने लगती है। दौड़ लगाने से पहले टांगो की हल्की सी स्ट्रेचिंग की जरुरत होती है ,वो मैं आपको अपनी अगली पोस्ट में बता दूंगा।
3. व्याययाम - आप एक लोहे की रोड को अगर अपने हाथो से मोड़ना चाहोगे तो वो बहुत मुश्किल से मुड़ती है लेकिन यदि आप उस रोड को पहले गरम कर दे तो हलकी सी चोट से ही वो मुड़ जाती है। ठीक उसी प्रकार से हमारा शरीर है अगर आप पहले दौड़ लगा लेंगे तो आपका शरीर बिल्कुल गरम हो जायेगा उसके बाद आप कोई भी व्यायाम करेंगे तो आपके शरीर को ज्यादा फायदा होगा। व्याययाम जो आपको करने हैं वो मैं अपनी अगली पोस्ट में आप सभी के साथ साझा करूँगा।
4. सहनशक्ति - सिर्फ इच्छाशक्ति से काम चलने वाला नहीं है दोस्तों , सहनशक्ति की जरुरत और भी ज्यादा पड़ती है क्योंकि ज्यादातर लोग दौड़ और व्यायाम आदि से होने वाले दर्द को सहन ही नहीं कर पाते हैं और फिर अपनी नियमित दिनचर्या छोड़ देते हैं। यहाँ ये जंग आपकी अपने आप से है जिसे आपको ही जीतना है। तो दोस्तों सहनशक्ति का होना भी जरुरी है , और ये दर्द आपको हमेशा नहीं होने वाला है, शुरूआती दिनों में आपको दर्द ज्यादा होगा लेकिन धीरे धीरे आप का दर्द कम होता चला जायेगा।
5. मसाज - जी हाँ दोस्तों ,मसाज यानि के मालिश ,सरसों के तेल को हल्का गरम कर के आप अपने शरीर की हफ्ते में २-३ बार नियमित मालिश भी करें। मालिश करने के फायदे मुझे नहीं लगता की आपको बताने की जरुरत होगी।
6. नियंत्रित भोजन - जब बात भोजन की आती है तब हम हिन्दुस्तानियो का कोई जवाब नहीं दोस्तों।
वजन घटाने के लिए ये बहुत जरुरी है की हम हल्का भोजन की करें। तली हुई चीज़ों से परहेज करें।
क्या खाना है और क्या नहीं खाना है ये सब मै आपको अपनी अगली पोस्ट में बताऊंगा।
तब तक के लिए धन्यवाद दोस्तों ,आपको मेरी ये पोस्ट कैसी लगी मुझे जरूर बताएं।
आप सभी की प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार रहेगा।
आप का साथी
सुमित शर्मा
Comments
Post a Comment
Thanks for visit on www.weightlooseprogram.blogsot.com ,I will get back to you as soon as possible.
Regards
Sumit Sharma