नमस्कार दोस्तों।

क्योंकि बिना तैयारी के हम कुछ भी हासिल नहीं कर सकते।
तो दोस्तों आइये अब हम सब मिलकर मोटापे के खिलाफ आज इस जंग की शुरुआत करते हैं।
जब बात वजन घटाने की आती है तो दौड़ के बिना जल्दी वजन घटाना मुश्किल हो जाता है तो दोस्तों शुरुआत तो हमे दौड़ से ही करनी पड़ेगी।
आज मै उन सभी को जो की मोटापे से ग्रस्त हैं उन्हें एक दिनचर्या प्लान बताने वाला हूँ जिसको अगर वो सभी नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में ढाल लें तो 45 दिनों में गारंटी के साथ अपना 10 किलोग्राम तक वजन कम कर सकते हैं।
हर रोज सुबह उठते ही 3 गिलास गरम पानी घूंट घूंट कर पियें , अगर 3 गिलास न पी सको तो 2 गिलास पियें। ध्यान रहे ये काम आपको उठते ही करना है बिना कुल्ला किये।
उसके बाद आप फ्रेश आदि होकर 1-2 किलोमीटर पैदल घूम कर आएं।
सुबह सुबह तला हुआ खाना खाने से बचें कोशिश करें हल्का खाना खाएं। खाना खाने के तुरंत बाद कभी पानी न पियें कम से कम 1 घंटे बाद ही गरम पानी पियें। चाय तो आपको बिलकुल ही छोड़नी पड़ेगी ,इसकी जगह आप ग्रीन टी ले सकते हैं।
उसके बाद दोपहर को अच्छे से खाना खाएं जो की प्रोटीन युक्त हो। नान, ब्रेड ,मैदा से बना कुछ भी , जंक फ़ूड ,मिठाइयां ,इन सब से बचें। पानी पिने में 1 घंटे का अंतर रखें।
अब बात आती है रात के खाने की तो दोस्तों शाम को 4 बजे से पहले आपको जो खाना है आप खा सकते हैं लेकिन 4 बजने के बाद अगली सुबह तक आप कुछ भी नहीं खा सकते अगर आप सच में पतला होना चाहते हैं तो।
आप रात को 1 खीरा काट के खा सकते हैं इसके अलावा और कुछ नहीं। क्योंकि रात का खाना खाने के बाद ही हम सो जाते हैं जोकि हमारे मोटापे के कारण अपच होकर और ज्यादा हमारे शरीर में चर्बी जमा करता है। रात को 1 गिलास दूध पी सकते हैं।
सोने से 10 मिनट पहले एक गिलास गरम पानी आपको फिर से पीना है।
शाम को 7 बजे से पहले आपको ग्रीन टी का एक कप पीना है , ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जोकि आपकी भूख कम करते हैं तथा शरीर को हल्का करने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी तैयार करने की विधि - आप मार्किट से 250 ग्राम ग्रीन टी का पैकेट ले आएं। ध्यान रहे की आप वो टी बैग्स न ले आएं जो सीधे कप में डालने होते हैं क्योंकिं वो महँगे पड़ते हैं। जैसे आम चाय मिलती है पैकेट्स में ऐसे ही ग्रीन टी भी मिल जाती है।
1 कप पानी को पैन में गरम करें और फिर उसमे 1 चम्मच ग्रीन टी डाल दें तथा गैस को बंद कर दे लेकिन पैन को ढक दें ताकि गरम पानी की भांप में वो तैयार हो जाये। उसके 2-3 मिनट बाद छान कर कप में डाल लें। कड़वा जहर आपके लिए तैयार है क्योंकि ग्रीन टी पिने में थोड़ी कड़वी तो लगती है।
इसके लिए आप अपनी चाय में शहद मिला सकते हैं इसके सिवा और कुछ नहीं।
शाम को 7 बजे से लेकर रात के 8:30 बजे तक आपका दौड़ का और कसरत का समय है।
इस डेढ़ घण्टे में आपको क्या और कैसे करना है मैं आपको अगली पोस्ट में बताऊंगा।
धन्यवाद दोस्तों ,आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार रहेगा।
आपका साथी
सुमित शर्मा
Comments
Post a Comment
Thanks for visit on www.weightlooseprogram.blogsot.com ,I will get back to you as soon as possible.
Regards
Sumit Sharma